फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट सोमवार मध्य रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बेकाबू कन्टेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का क्लीनर गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हरियाणा के नूंह निवासी चालक मोहम्मद फैजान व क्लीनर इब्राहिम असम से फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान छोड़कर लौट रहे थे। कंटेनर में खाली गत्ते और अन्य कबाड़ भरा था। चालक व क्लीनर लंबी दूरी तय करते हुए मध्य रात्रि 12 बजे करीब टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का क्लीनर इब्राहिम गंभीर घायल हो गया। इतना ही नहीं टक्कर लगने के बाद कन्टेनर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ सत्येंद्र पांडेय फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अजय निवासी प्रतापगढ़ ट्रक में सो रहा था। तभी कंटेनर चालक को झपकी आने से उसमे टक्कर मार दी। ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। कंटेनर चालक मोहम्मद फैजान की हालत गंभीर है। कंटेनर चालक व क्लीनर दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। घायल क्लीनर का उपचार उसके जीजा की देख-रेख में चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।