Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
The colors of patriotism in Sirsaganj: A grand tricolor procession was held with great fanfare, with a bulldozer showering flowers on the 101-meter-long tricolor.
{"_id":"6a7ae6b6c02005f110060d68","slug":"video-the-colors-of-patriotism-in-sirsaganj-a-grand-tricolor-procession-was-held-with-great-fanfare-with-a-bulldozer-showering-flowers-on-the-101-meter-long-tricolor-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिरसागंज में देशभक्ति के रंग: धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 101 मीटर लंबे तिरंगे पर बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिरसागंज में देशभक्ति के रंग: धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 101 मीटर लंबे तिरंगे पर बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
सिरसागंज कस्बे में देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह और उमंग के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस यात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण 101 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे हाथों में थामकर नौनिहाल गर्व से आगे बढ़ते नजर आए।
तिरंगा यात्रा जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए विशेष रूप से बुलडोजर खड़े किए गए थे। बुलडोजर पर चढ़कर नगरवासियों ने 101 मीटर लंबे तिरंगे और यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों पर गुलाब के फूलों से जोरदार पुष्प वर्षा की। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपने हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे थामे, देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ अनुशासनबद्ध होकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में शामिल बैंड-बाजे और देशभक्ति के धुनों ने पूरे सिरसागंज कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर शीतल जल व जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।