Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
A two-and-a-half-foot-long 'Chitar' snake was found at the Land Records Office; a Forest Department team rescued it
{"_id":"6a74711c871139675d02ec2c","slug":"video-a-two-and-a-half-foot-long-chitar-snake-was-found-at-the-land-records-office-a-forest-department-team-rescued-it-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूलेख कार्यालय में निकला ढ़ाई फीट लंबा चितर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलेख कार्यालय में निकला ढ़ाई फीट लंबा चितर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:03 PM IST
Link Copied
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय स्थित भूलेख कार्यालय में मंगलवार को सांप निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक कार्यालय परिसर में सांप दिखाई देने पर कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही बाराचवर क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह के निर्देशन में वनरक्षक अरविंद यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए करीब ढाई फीट लंबे चितर प्रजाति के सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वनरक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पकड़े गए सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने के लिए वनदेवी वन क्षेत्र में ले जाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। सांप के रेस्क्यू के दौरान कुछ समय के लिए भूलेख कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यालय में कार्य फिर से शुरू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।