{"_id":"6a11626ab008a8799704596b","slug":"video-bus-overturns-into-20-foot-deep-roadside-pond-1-passenger-dead-24-injured-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे 20 फीट नीचे तालाब में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 24 घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे 20 फीट नीचे तालाब में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 24 घायल; VIDEO
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास शुक्रवार की देर शाम 7.30 बजे गाजीपुर से भरौली जा रही करीब 50 यात्रियों से भरी प्राईवेट बस सड़क किनारे करीब 20 फीट नीचे तालाब में पलट गई। गाजीपुर- भरौली मार्ग पर लगे जाम को देख चालक बस को बैककर घुमा रहा था। हादसे में एक यात्री प्रदीप राय (30) की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। इधर, हादसे के बाद चालक और खलासी भाग गए। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि यात्रियों से भरी बस गाजीपुर से भरौली जा रही थी। देर शाम 7.30 बजे पखनपुर ईदगाह के पास जाम देखकर चालक बस को बैक करने लगा। इसी दौरान बस का पिछला हिस्सा गड्ढे में पड़ गया और अनियंत्रित होकर बस 20 फीट नीचे तालाब में पलट गई। पखनपुर गांव के ग्रामीणों ने करीब पांच फीट तक तालाब में लगे पानी में घुसकर बाहर निकाला। इधर, हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के सहारे बस को बाहर निकाला गया। हादसे में भोजपुर निवासी शांति देवी, शेरपुर निवासी सुशीला गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विनय गुप्ता, एश्वर्या गुप्ता, ममता गुप्ता, जंगीपुर निवासी बबिता गुप्ता, पलिया गांव की अन्नु गुप्ता, रघुवरगंज की पिंकी, मोना राय, सुमन यादव, सुखडेहरा की प्रीतम, संजना देवी, शेरपुर की रंजू देवी, अदिक्षा, बासुदेवपुर की रेखा पासवान और केशवपुर के साधन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रीतम, संजना देवी, रंजू देवी, अदिक्षा, रेखा पासवान और साधन को घर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि मृत यात्री की शिनाख्त मलिकपुरा निवासी प्रदीप राय के रूप में हुई है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।