{"_id":"6a1167b47f0a96f2f0016321","slug":"video-dm-inspects-under-construction-nursing-college-and-women-hostel-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज व महिला छात्रावास का किया निरीक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज व महिला छात्रावास का किया निरीक्षण, VIDEO
गाजीपुर जिले में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास तथा ददरी घाट के पास बन रहे 200 बेड महिला छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए।
सबसे पहले जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कक्षों की संरचना, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था से प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने 30 जून 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ददरी घाट के पास बन रहे 200 बेड महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बनने वाले आवासीय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करते हुए छात्राओं की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।