{"_id":"6a1167d02acd2944160b2fdd","slug":"video-job-opportunities-for-youth-from-germany-to-japan-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए जर्मनी से जापान तक नौकरी का अवसर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए जर्मनी से जापान तक नौकरी का अवसर, VIDEO
गाजीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार के रास्ते खुलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले, प्लेसमेंट इवेंट और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को जर्मनी, जापान, इजराइल और सऊदी अरब समेत कई देशों में नौकरी दिलाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि निजी नियोजक कंपनियों के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इसमें 18 से 48 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक, मशीन ऑपरेटर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी में 1000 पदों पर करीब 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह, जापान में केयर गिवर पद पर लगभग 1.16 लाख रुपये, इजराइल में 5000 पदों पर करीब 1.31 लाख रुपये तथा सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर पद पर करीब 99 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।