{"_id":"69ca183de0ee4474fd04660d","slug":"video-sp-leader-says-bjp-is-dividing-society-in-name-of-hindutva-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा नेता बोले- हिंदुत्व के नाम पर समाज को बांट रही भाजपा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता बोले- हिंदुत्व के नाम पर समाज को बांट रही भाजपा, VIDEO
सपा की ओर से एक शैक्षणिक संस्थान में रविवार को भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व और सनातन की बात कर समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम लीग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनवाई थी। वहीं भाजपा जो आरएसएस की विचारधारा से चलती है, अंग्रेजों से मिलकर देश को कमजोर किया। आज इस बीजेपी से मिलकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने समाज को कमजोर कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर से जहूराबाद की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर सौदागर हैं। वह राजभर समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का वादा किए थे, कहा था कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही राजभरों को यह तोहफा देने का काम करूंगा। आज वह अपने पुत्रों को राइफल और पिस्तौल का लाइसेंस बनवा रहे हैं और राजभर समाज के युवकों के हाथों में लाठी और डंडा देखकर उनको अपना रक्षक बना रहे हैं। इससे नौजवानों का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। बलिया सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सर्वसमाज की हितैषी है। हमारे मुखिया ने पीडीए का जो नारा दिया है, उसे सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया गया है। इसका उदाहरण पूर्वांचल में देखने को मिला है। इस मौके पर कमलाकांत राजभर, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जय हिंद यादव, डॉ. रमेश राजभर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।