{"_id":"69d910079bf9dc27db0366bc","slug":"video-union-minister-of-state-for-ayush-inquires-about-condition-of-admitted-injured-patients-via-video-call-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉल से केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने भर्ती घायल मरीजों का जाना हाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉल से केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने भर्ती घायल मरीजों का जाना हाल, VIDEO
केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव के एपीएस गोपाल डिके एवं सहायक निजी सचिव अचल भाटिया बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। बस दुर्घटना में घायल आईसीयू और सर्जरी वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज से मिलकर उनका हाल जाना। यही नहीं, वीडियो कॉल के माध्यम से केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने घायलों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शुक्रवार की सुबह भी घायलों का हाल जाना और सीएमओ डॉ. एसके पांडेय तथा प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
काठमांडू से वाराणसी महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही टूरिस्ट बस नंदगंज थाना क्षेत्र के नौसारे गांव के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 38 यात्री घायल हो गए थे। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने स्वयं जिलाधिकारी अविनाश कुमार को फोन कर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके बाद देर रात उनके एपीएस गोपाल डिके एवं सहायक निजी सचिव अचल भाटिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वार्डों में भर्ती घायलों से बातचीत की। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी घायलों से संवाद कर बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उपचार में जुटी है और मरीज धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।