{"_id":"6ad88fa58c0db8c64504d79e","slug":"video-gada-kasana-thavasa-ma-daema-na-kaha-jamakhara-ka-le-falii-jata-ha-afavaha-samataya-ka-sakhaya-bugdhhaii-gaii-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: किसान दिवस में डीएम ने कहा- जमाखोरी के लिए फैलाई जाती हैं अफवाहें, समितियों की संख्या बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: किसान दिवस में डीएम ने कहा- जमाखोरी के लिए फैलाई जाती हैं अफवाहें, समितियों की संख्या बढ़ाई गई
गोंडा: जिले में बीज और खाद की कमी नहीं है। किसान अफवाहों पर ध्यान न दें। जमाखोरी के लिए कई बार कमी की अफवाह फैलाई जाती है, जिससे किसान सहकारी समितियों पर जुटने लगते हैं। यह बात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की बैठक में कही।
डीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए इस बार समितियों की संख्या बढ़ाई गई है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन उनके साथ है और किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपकृषि निदेशक संतोष द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, डिप्टी आरएमओ एनके पाठक और एलडीएम विनोद कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।