{"_id":"6a748bd628691a59ca00701f","slug":"video-gada-ma-bjabhashhanae-sharanae-saha-ka-karayakarama-sa-lta-raha-khalugdhaya-ka-bsa-palta-sata-ghayal-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात घायल
यूपी के गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान में नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते' समारोह से लौट रही खिलाड़ियों की बस बृहस्पतिवार शाम गोंडा-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात खिलाड़ी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गोंडा स्पोर्ट्स अकादमी के 41 खिलाड़ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद उन्हें लेकर लौट रही बस शाम करीब 4.00 बजे पलट गई। हादसा नंदिनी नगर शूटिंग रेंज के पास हुआ। बस पलटते ही उसमें सवार खिलाड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। बस का शीशा तोड़कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में गोनार्द अस्पताल की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में विकास यादव (18), सतीश मौर्य (22), शिवकुमार (22), शिवा सिंह (19), चंदन गुप्ता (17), अमरनाथ (17), शनि सिंह (20) को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था कर अन्य खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर रवाना कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सामान्य बनाए रखा।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खिलाड़ियों को छुट्टी दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।