{"_id":"6a743b1d251b4eb05d04b68e","slug":"video-chitrakoot-female-leopard-released-ranipur-tiger-reserve-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: दुधवा से लाई गई मादा तेंदुआ रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: दुधवा से लाई गई मादा तेंदुआ रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई
दुधवा नेशनल पार्क के गौरी फंटा बफर जोन से रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ को गुरुवार सुबह चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व की मानिकपुर रेंज के कल्याणपुर बीट स्थित जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की निगरानी में तेंदुआ को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
वन विभाग के अनुसार, लखीमपुर खीरी के बेलाराया वन रेंज के मूर्तिहा गांव में यह मादा तेंदुआ लंबे समय से आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रही थी और एक महीने में कई पालतू जानवरों का शिकार कर चुकी थी। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने पिंजरे में बकरी बांधकर ऑपरेशन चलाया, जिसमें तेंदुआ सुरक्षित पकड़ लिया गया और बकरी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
इसके बाद दुधवा नेशनल पार्क की टीम तेंदुआ को पिंजरे में लेकर रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंची। मानिकपुर प्रथम रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कल्याणपुर बीट के चवरी क्षेत्र में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान बीट प्रभारी उदय कुमार, वन दरोगा और अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।