{"_id":"69d0c13bee38dea467009bb2","slug":"video-gada-ma-gasa-saldara-ka-le-maramara-thava-ka-thal-hatha-ma-khal-pata-lina-ma-khaugdha-shahatha-ka-chhalka-tharatha-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, दवा की थैली हाथ में, खाली पेट लाइन में खड़ी शहीदा का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, दवा की थैली हाथ में, खाली पेट लाइन में खड़ी शहीदा का छलका दर्द
गोंडा में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि लोगों के लिए पीड़ा और मजबूरी की कहानी बनती जा रही है। अंबेडकर चौराहा स्थित गैस एजेंसी पर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों की आंखों में बेबसी साफ झलक रही है।
महराजगंज निवासी शहीदा इस संकट की सबसे मार्मिक तस्वीर बनकर सामने आईं। हाथ में दवाओं की थैली और गैस की किताब लिए वह घंटों से लाइन में बैठी हैं। भूखे पेट होने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है, सांस फूल रही है, चक्कर आ रहे हैं, लेकिन मजबूरी ऐसी कि लाइन छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहीं। शहीदा बताती हैं कि पहले मंगलम गैस एजेंसी गई थीं, जहां से उन्हें सूर्या गैस एजेंसी भेज दिया गया। अब यहां भी लंबा इंतजार उनकी तकलीफ बढ़ा रहा है।
उधर, पोर्टरगंज निवासी ज्ञानमती की परेशानी भी कम नहीं है। वह पिछले तीन दिनों से सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास लाइन लगा रही हैं। घर में बेटी की शादी है, लेकिन गैस सिलिंडर खत्म हो चुका है। शादी की तैयारियों के बीच यह संकट उनके लिए नई मुसीबत बन गया है।
हाशिम के परिवार पर तो दोहरी मार पड़ी है। उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया और इसी बीच घर में गैस भी खत्म हो गई। शोक के माहौल में भी उन्हें लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।