{"_id":"685be48cb3bba9f6e5006e5a","slug":"video-video-gada-ma-parasata-ka-mata-ka-btha-marapata-hagama-asapatal-sacalka-bl-kaha-naha-haii-lparavaha-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में प्रसूता की मौत के बाद मारपीट, हंगामा, अस्पताल संचालक बोला- कहीं नहीं हुई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में प्रसूता की मौत के बाद मारपीट, हंगामा, अस्पताल संचालक बोला- कहीं नहीं हुई लापरवाही
आईटीआई रोड स्थित मेडीसन हॉस्पिटल में बुधवार को दिन में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीमारदारों व अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली नगर के ग्राम महादेवा मौजा केशवपुर पहड़वा निवासी तारा देवी पत्नी सूरज को प्रसव के लिए बुधवार की सुबह शहर के मेडीसन हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। अस्पताल संचालक हाकिम सिंह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है। नगर कोतवाली विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। पुलिस मौके पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।