{"_id":"6a1ee7a55b7a0ff937061b29","slug":"video-video-nayayaka-karaya-ka-bhashhakara-jara-rakhaga-athhavakata-sathagana-aathasha-ka-bvajatha-naramanae-para-bhaugdhaka-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे अधिवक्ता, स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे अधिवक्ता, स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण पर भड़के
अधिवक्ता की निजी भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद कथित रूप से जारी निर्माण कार्य को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में अधिवक्ता संघ उतरौला की बैठक मंगलवार को संघ भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे व बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।
बैठक में अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि साथी अधिवक्ता की भूमि पर जबरन निर्माण कराया जाना तथा प्रशासन द्वारा न्यायालय के स्थगन आदेश की अनदेखी करना निंदनीय है। कहा कि अधिवक्ता इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। मंत्री रविशंकर मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक का रवैया मनमाना है। न्यायालय के आदेशों का पालन न करते हुए निर्माण कार्य जारी रखना न्यायिक व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।
अधिवक्ता निजाम अंसारी, गजनफर अली, शहबाज फजल, रश्मि सिंह एवं शिवानी सिंह ने भी प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। बैठक में मोहम्मद मुस्लिम खान, अखिलेश सिंह, ओपी श्रीवास्तव, इजहारुल हसन, आलोक गुप्ता, अतुल लाला, दिनकर श्रीवास्तव, बृजेश वर्मा, राधेश्याम यादव, तुलसीराम यादव, शमशाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।