हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में अखियों से गोली मारे गाने में नाचने के दौरान लड़कियों का तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो नगर के गुलाबनगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियो में किसी समारोह में 5-6 लड़कियां अंखियों से गोली मारे गाने पर जमकर नाच रही हैं। वीडियो में 26 सेकेंड के बाद एक लड़की पेंट की जेब से तमंचा निकालकर लहरा रही है। उसी दौरान एक लड़की उसके हाथ से तमंचा छीनने का प्रयास करते हुए बोल रही है। मुझे ले लेने दो मैंने कभी नहीं लिया। हालांकि, वायरल वीडियो को पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि वीडियो पुराना है। पूछताछ के दौरान उसे लाइटर (ज्वलनशील उपकरण) बताया है। उसे मंगाया गया है। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।