{"_id":"693d5d277a5b1c023909fa7d","slug":"video-hardoi-retired-bank-manager-injured-after-accidental-firing-while-cleaning-licensed-rifle-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल, हालत गंभीर
लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई। सफाई कर रहे सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दायें कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर देहात काेतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा में हुई।
अनंगबेहटा निवासी अवधेश शरण त्रिपाठी (70) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह अपने छोटे पुत्र विकास और पत्नी सरोजनी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं। उनके दो पुत्र जितेंद्र और शैलेंद्र शहर में नौरंग बाजार के पास स्थित मकान में रहते हैं। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, अवधेश गांव स्थित मकान में शनिवार दोपहर लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। दायें कंधे में लगकर गोली निकल गई। इसका पता चलते ही वह लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय घटना हुई है। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।