{"_id":"6a8196a263d5f115e2018bd5","slug":"video-sakathararauu-ma-savatatarata-thavasa-para-sakal-oura-karayalya-ma-raha-thhama-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और कार्यालयों में रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और कार्यालयों में रही धूम
सिकंदराराऊ में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगीत गाया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष मुशीर अहमद, सीओ कार्यालय पर अमित पाठक और उप जिलाधिकारी कार्यालय पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। अमोलचंद पब्लिक स्कूल, राजकमल पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अनल हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां डॉक्टर मिथिलेश वार्ष्णेय और डॉक्टर कृतांक वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मरीजों और उनके तीमारदारों को मिष्ठान्न वितरित किए गए। स्कूलों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए और देर दोपहर तक इनकी धूम रही। स्कूली बच्चों ने नगर भ्रमण भी निकाला, जिसके बाद उन्हें बूंदी का वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।