{"_id":"66d30b578df15e423401e017","slug":"video-angry-villagers-blocked-road-burnt-transformer-not-replaced-for-fifteen-days-sdo-reached","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंद्रह दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, एसडीओ ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंद्रह दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, एसडीओ ने कही ये बात
जौनपुर के गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 की नई बस्ती में बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला पड़ा था जिसकी वजह से करीब 40 घरों में अंधेरा फैला हुआ था कई बार लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष से और बिजली विभाग से की थी मगर आश्वासन ही प्राप्त हुआ था जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के सामने बिजली विभाग और चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जौनपुर आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही चौकी प्रभारी अरविंद यादव और थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को हुई तो वह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझा कर जाम को हटाया। जाम करीब 50 मिनट तक लग रहा, जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा समस्याएं हुईं। एसडीओ ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात कही, तब ग्रामीण शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।