{"_id":"69f61e0645f9aaa00905a300","slug":"video-dm-inspected-the-construction-of-the-kanha-gaushala-in-jaunpur-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जौनपुर में कान्हा गोशाला निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जौनपुर में कान्हा गोशाला निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में धौरहरा वार्ड में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का शनिवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति व उपयोग में लाई जा रही सामग्री की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए व गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने गोवंश के लिए पर्याप्त छाया, स्वच्छ पेयजल, चारे की समुचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई बनाए रखने और गोबर गैस प्लांट के लिए विशेष निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण व नियमित देखरेख की समुचित व्यवस्था तय करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गोशाला में किसी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाब देही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश के संरक्षण एवं उनके समुचित रख-रखाव में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, जेई सिविल प्रशांत राय, जेई जल ओम प्रकाश, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।