{"_id":"66d30c02680f05dc990a8a00","slug":"video-honestly-trained-teachers-educate-children-class-one-and-two-will-study-english-of-ncert","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ईमानदारी से प्रशिक्षित शिक्षक सभी बच्चों को दें शिक्षा, कक्षा एक और दो के बच्चे पढ़ेंगे एनसीईआरटी की अंग्रेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ईमानदारी से प्रशिक्षित शिक्षक सभी बच्चों को दें शिक्षा, कक्षा एक और दो के बच्चे पढ़ेंगे एनसीईआरटी की अंग्रेजी
जौनपुर के महराजगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता के चार दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का समापन शनिवार को हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि शिक्षकों दो दिए गए प्रशिक्षण में कक्षा एक और दो के बच्चे एनसीईआरटी की अंग्रेजी की पुस्तक मृदंग, गणित की पुस्तक आनंदमय गणित तथा हिंदी की पुस्तक सारंगी का अध्ययन करेंगे। यह पुस्तक एससीईआरटी द्वारा संशोधित सरल भाषा में रोचक और मनोरंजक ढंग से तैयार की गई है। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को ईमानदारी से शिक्षा दें। सन्दर्भदाता सत्यनारायण, संदीप,महेंद्र,राजेश वर्मा व जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों को पढ़ाने के लिए गतिविधियां, गीत, कहानी, प्रिंट, मटेरियल, गणित किट का प्रयोग करके आसानी से बच्चों को सिखाया
जाएगा। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित कक्षा शिक्षण कर चुके शिक्षक बच्चों को निपुण बनाने में जुट जाएं। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानाथ यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब तक हम शिक्षक प्रशिक्षित नहीं होंगे तब तक बच्चों को निपुण नहीं बना सकते हैं। बुनयादी नींव को मजबूत करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जंगबहादुर यादव,रामपाल पाल,राजेन्द्र यादव,आलोक सिंह सहित शिक्षक रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।