{"_id":"6774f4002a591ffeb50ec56a","slug":"video-construction-of-gwalior-road-overbridge-in-jhansi-is-complete-vehicles-started-moving-fast","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झांसी में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, फर्राटा भरने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झांसी में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, फर्राटा भरने लगे वाहन
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:21 PM IST
झांसी के विकास की दृष्टि से नए साल 2025 का पहला दिन बेहद अहम साबित हुआ है। ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण भी पूरा हो गया है और इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। सांसद अनुराग शर्मा और सदर विधायक रवि शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि ब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था और इसे मार्च 2023 में बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन, 21 महीनों की देरी के बाद अब काम पूरा हो पाया है। हालांकि, बीच में दो अक्तूबर 2023 को इसकी एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। लेकिन, एक ही लेन से दोनों ओर के वाहनों के गुजरने की वजह से खतरा बना रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।