Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Hundreds of homes in Jhansi's Gursarai have their electricity cut off; angry consumers accuse the electricity department of negligence.
{"_id":"69b584438726cf874c022001","slug":"video-hundreds-of-homes-in-jhansis-gursarai-have-their-electricity-cut-off-angry-consumers-accuse-the-electricity-department-of-negligence-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के गुरसराय में सैकड़ों घरों की काटी बिजली, नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के गुरसराय में सैकड़ों घरों की काटी बिजली, नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:22 PM IST
Link Copied
गुरसराय में शनिवार को अचानक नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। विभागीय कार्यशैली से नाराज उपभोक्ता बड़ी संख्या में विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें उपखंड अधिकारी समेत कई कर्मचारी नहीं मिले। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य दर्शाए जा रहे हैं, इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद बिजली काट दी गई। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।