{"_id":"69b53554b022d0348c07aa15","slug":"video-trials-held-in-mandi-for-the-upcoming-nirankari-youth-symposium-in-kullu-60-athletes-participated-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियम के लिए मंडी में हुए ट्रायल, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियम के लिए मंडी में हुए ट्रायल, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संत निरंकारी मिशन द्वारा युवाओं को अध्यात्म और सामाजिक सराकारों से जोड़ने के लिए शुरू किए गए एनवाईएस यानि निरंकारी यूथ सिंपोजियम की विभिन्न गतिविधियों आगामी 30 अप्रैल से जिला कुल्लू में आयोजित होने जा रही हैं। इन गतिविधियों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न खेलें भी शामिल हैं। खेलों गतिविधियों के लिए आज बल्ह के कंसा मैदान में मंडी जोन की टीमों का चयन किया गया, जिसमें क्रिकेट और फुटबाल की टीम चयनित की गई। इस ट्रायल में 60 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के शुभारंभ मौके पर संत निरंकारी मिशन के मंडी जोन-6 के इंचार्ज आरके अभिलाषी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हिमाचल में पहली बार निरंकारी यूथ सिंपोजियम की गतिविधियों आयोजित होने जा रही हैं। जिसमें हिमाचल और जम्मू कश्मीर के युवा भाग लेंगे। 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक यह गतिविधियां कल्लू जिला में संपन्न होंगी। 3 मई को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज युवाओं को कुल्लू में ही विशाल समागम के माध्यम से संबोधित करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।