{"_id":"69b534c8e85ed0021a05a004","slug":"video-two-day-annual-sports-competition-concludes-at-hau-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: एचएयू में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: एचएयू में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में शनिवार को शुरू हुई 53वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डिस्कश थ्रो (पुरुष वर्ग)में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर कौल के रमन प्रथम, कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस के अजय द्वितीय तथा कॉलेज आफ बेसिक साइंस के लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि प्रतियोगिता में 800 मीटर रेस (महिला -पुरुष) ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और रिले रेस सहित विभिन्न प्रकार के मुकाबले होंगे।
800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर हिसार के दीपांशु प्रथम, कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर बावल के मानव द्वितीय तथा कॉलेज आफ एग्रीकल्चर हिसार के विवेक तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल की अस्मिता प्रथम, कॉलेज आफ एग्रीकल्चर हिसार की अन्नु द्वितीय तथा कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर हिसार की मधु तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में कॉलेज आफ एग्रीकल्चर कौल के अमन प्रथम, कॉलेज आफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के हर्ष द्वितीय तथा कॉलेज आफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के ही अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद (महिला वर्ग) कॉलेज ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की अंजलि प्रथम, कॉलेज ऑफ़ बेसिक साइंस सुमन द्वितीय तथा कॉलेज ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में कॉलेज आफ कम्युनिटी साइंस की ज्योति प्रथम, अव्वल द्वितीय तथा कॉलेज आफ बेसिक साइंस की सुमन तीसरे स्थान पर रही। सैक रेस में कॉलेज ऑफ़ कम्युनिटी साइंस की ज्योति प्रथम तथा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर हिसार की प्रीति द्वितीय एवं ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।