Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Holi Milan celebrations were organised, performances at the cultural evening captivated the audience.
{"_id":"69c13debbd89db10d70f7c22","slug":"video-jhansi-holi-milan-celebrations-were-organised-performances-at-the-cultural-evening-captivated-the-audience-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने मोहा मन
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:49 PM IST
Link Copied
रंगों के पर्व होली, चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) के अवसर पर रविवार को अमर उजाला की ओर से ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी गईं। बाद में फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। रेवोल्यूशन डांस एकेडमी की टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वॉरियर परफॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुमित सक्सेना ने किया। इस दौरान विशाल राय, विकास राय, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, डॉ. रघुवीर चौधरी, नीरज अग्रवाल, भाजपा नेता अमित साहू, पार्षद अमित राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह यादव, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक बसेरा ग्रुप और सह प्रायोजक नटराज ऑटोमोबाइल्स रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दामोदर दास भगवान दास ज्वैलर्स, साड़ी म्यूजियम, कात्यायनी ज्वैलर्स, संगम रियल एस्टेट, हार्डवेयर शॉपी, मदन होम डेकोर, राघवेंद्र हॉस्पिटल का योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।