{"_id":"6a55fa2cddb7643bab0571bc","slug":"video-income-tax-department-conducts-investigation-at-bilhaur-tehsil-registration-office-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर तहसील में आयकर विभाग का छापा, निबंधन कार्यालय में दो घंटे से जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर तहसील में आयकर विभाग का छापा, निबंधन कार्यालय में दो घंटे से जांच जारी
बिल्हौर तहसील परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने विशेष जांच शुरू की। करीब दो घंटे से अधिक समय से अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहकर खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई से तहसील परिसर में हलचल मच गई और निबंधन कार्यालय में खरीदारों एवं विक्रेताओं की भीड़ जुट गई।
आयकर विभाग के अधिकारी बैनामा कराने पहुंचे खरीदारों और विक्रेताओं से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पुराने खरीद-बिक्री के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विभाग की कई टीमें बंद कमरे में रिकॉर्ड की जांच में जुटी हैं।
कार्रवाई के मद्देनजर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।