{"_id":"69b6815d872a7034df00e6a0","slug":"video-kanpur-crowds-of-candidates-swarm-central-station-during-up-si-exam-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीएसआई परीक्षा के दौरान सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीएसआई परीक्षा के दौरान सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के चलते रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी। विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ रही। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा और लगातार भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए। ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सवार होते दिखाई दिए, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी जैसे हालात भी बने।
प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों के भीतर तक अभ्यर्थियों की भीड़ साफ दिखाई दी। कई ट्रेनों में जनरल कोच पूरी तरह भर गए, वहीं एसी कोच में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफर करते नजर आए। पुलिसकर्मी लगातार प्लेटफॉर्म पर निगरानी करते रहे, जिससे व्यवस्था बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।