{"_id":"6a38f49b0cf251bf9500d42b","slug":"video-kanpur-drain-silt-removed-after-traders-association-intervenes-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: व्यापार मंडल के हस्तक्षेप पर हटी नाले की सिल्ट, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: व्यापार मंडल के हस्तक्षेप पर हटी नाले की सिल्ट, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
वार्ड-26 सैनिक नगर अहिरवां स्थित राजा मार्केट रोड पर पिछले 10 दिनों से नाले की निकाली गई सिल्ट पड़ी थी। स्थानीय व्यापारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने नगर निगम के सुशील गुप्ता से तत्काल सफाई कराने का अनुरोध किया। नगर निगम द्वारा जेसीबी व वाहन भेजकर सिल्ट हटवाई गई। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाले की सफाई केवल खानापूर्ति के तौर पर की गई है और अभी भी बड़ी मात्रा में सिल्ट जमा है। उनका कहना है कि सफाई के नाम पर हर वर्ष टेंडर जारी होते हैं, लेकिन कार्य गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होता तथा कई बार ठेकेदार सिल्ट उठाने तक की जिम्मेदारी नहीं निभाते। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत नगर आयुक्त से मिलकर की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।