महराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित सरसौल ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रही एक कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से तरफ निकल गया। गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बांदा निवासी राकेश सोनकर अपनी पत्नी रानू का इलाज कराने रीजेंसी अस्पताल जा रहे थे। राकेश खुद कार चला रहे थे और उनके साथ पत्नी, बेटी सहित कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही उनकी कार सरसौल ओवरब्रिज पर चढ़ी, पीछे से आए एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक की तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के असर से हाईवे के बीच में लगे बड़े-बड़े पत्थर के बोल्डर भी टूटकर दूसरी लेन में जा गिरे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। राकेश ने बताया कि वह पत्नी का इलाज कराने जा रहे थे और हादसे के समय कुछ समझ ही नहीं आया।
मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस तथा एनएचएआई द्वारा वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। महराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसकी आसपास लगे कैमरे खंगाल कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।