{"_id":"69c932888f1344588f041b4b","slug":"video-kanpur-gaushala-in-poor-condition-cattle-struggle-without-shade-and-water-amid-heat-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भीतरगांव में बदहाल गौशाला, सूखा तालाब, गर्मी में बेबस हुए गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भीतरगांव में बदहाल गौशाला, सूखा तालाब, गर्मी में बेबस हुए गोवंश
कानपुर भीतरगांव विकास खंड के बेहटा गंभीरपुर स्थित गौ आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच दम तोड़ती नजर आ रही हैं। यहां संरक्षित गौवंशों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पशु गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। गौशाला परिसर में छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालांकि दो टिन शेड लगाए गए हैं, लेकिन उनमें उचित छाया न होने के कारण गौवंश चिलचिलाती धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। तापमान बढ़ने के साथ यह स्थिति और चिंताजनक हो गई है। सबसे गंभीर समस्या पानी की सामने आ रही है। गौवंशों की प्यास बुझाने के लिए बनाया गया तालाब पूरी तरह सूखा पड़ा है। ऐसे में पशुओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।