{"_id":"6a12ae961fcfa4e08a0276b3","slug":"video-kanpur-janta-hi-janardan-camp-organised-at-shiv-durga-dham-park-public-grievances-addressed-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शिव दुर्गा धाम पार्क में लगा ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शिव दुर्गा धाम पार्क में लगा ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
कानपुर के किदवई नगर ई ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा धाम पार्क में रविवार को वार्ड 92 के अंतर्गत ‘अमर उजाला जनता ही जनार्दन’ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्रीय लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
कार्यक्रम में मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, केस्को के एक्शन सुशील कुमार तथा जलकल विभाग की अवर अभियंता मनु मौजूद रहीं। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासियों ने खराब स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सीवर और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई लोगों ने क्षेत्र में नियमित सफाई और जलभराव की समस्या का मुद्दा भी उठाया।
कैंप के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और विभागीय समन्वय के जरिए लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।