{"_id":"693fcd03ad21c4c652069936","slug":"video-scst-commission-member-hears-grievances-issues-directives-for-resolution-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी आयोग के सदस्य ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी आयोग के सदस्य ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
एससीएसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को नगर पालिका पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम, एसीपी व पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पालिका पहुंचे सदस्य की अधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ बैठकर सफाई कर्मियों व क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। सफाई कर्मियों ने समय से वेतन न मिलने व सप्ताह में छुट्टी की मांग की। ईपीएफ का समय से भुगतान न होने की बात सफाई कर्मियों ने कही। वहीं पालिका कर्मियों द्वारा गाली गलौज करने की भी शिकायत की। इस पर आयोग के सदस्य ने छुट्टी दिए जाने व अन्य भुगतान समय से करने के लिए ईओ महेंद्र कुमार को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्ण कांत भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।