{"_id":"67dac506f7498630d70c0a88","slug":"video-varanasi-division-became-champion-in-state-level-competition-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल बना चैंपियन, मेरठ मंडल रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल बना चैंपियन, मेरठ मंडल रहा द्वितीय
शहर में 22 साल बाद हुई 35वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन वाराणसी मंडल ने सर्वाधिक 78 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने के साथ ट्रॉफी जीती। 68 अंक जुटाकर मेरठ मंडल दूसरे स्थान पर रहा। स्व. रतन लाल शर्मा स्टेडियम में हुए समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर राजू राणा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
खो-खो में आजमगढ़ और मिर्जापुर ने प्राथमिक व जूनियर बालक तथा वाराणसी और बस्ती ने बालिका वर्ग में पहला स्थान पाया। जिम्नास्टिक में प्रयागराज ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पाया। हैंडबॉल में प्रयागराज ने बालक और आजमगढ़ ने बालिका वर्ग में अपना परचम लहराया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में मेजबान कानपुर तथा बालिका वर्ग में अयोध्या प्रथम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।