फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   mother sells her 45 months old son for two lakh rupees in kasganj

VIDEO: मां ने दो लाख रुपये में बेच दिया डेढ़ माह का बेटा, महिला और डॉक्टर दंपती समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM IST
mother sells her 45 months old son for two lakh rupees in kasganj
कासगंज में बस स्टैंड से डेढ़ माह के मासूम के गायब होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में बच्चे को दो लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने मासूम की मां, डॉक्टर दंपती और एक अन्य दंपती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया। आरोपियों के बताए गए ठिकानों से खरीद-फरोख्त से संबंधित 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। सोरोंजी क्षेत्र के गांव बनूपुर पुख्ता निवासी अरविंद फरीदाबाद में सोनपपड़ी बनाने वाली कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को उसकी पत्नी डेढ़ माह के बेटे को दवा दिलाने कासगंज आई थी। बस स्टैंड पर उसने बच्चे को एक अज्ञात महिला के पास छोड़ा और लघुशंका के लिए चली गई। लौटने पर महिला और बच्चा दोनों गायब मिले। अरविंद ने 17 अक्तूबर को सोरोंजी थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान बच्चे को बेचने की साजिश का पता चला। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ सदर आंचल चौहान के नेतृत्व में सोरोंजी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर को चंदपुरा-गऊपुरा कट के पास यात्री प्रतीक्षालय से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बच्चे की मां, सोरोंजी के गांव सलेमपुर उर्फ नगला भूतल निवासी डॉक्टर अरुण कुमार और उनकी पत्नी और जिला हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव बारासरी निवासी महिपाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया । आरोपियों की निशानदेही पर मासूम तलाश कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां ने 1.30 लाख रुपये मिलने और उसमें से 1.20 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करने की बात बताई। डॉक्टर दंपती ने सौदे में दो लाख रुपये मिलने की जानकारी पुलिस को दी। शेष रकम में से 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मां के खाते में जमा धनराशि की निकासी पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी: बुलंदशहर में संदिग्ध मांस मिलने पर बवाल, विश्व हिंदू परिषद व अन्य संगठनों ने ऑटो को पकड़ा

18 Oct 2026

बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी का रोमांच शुरू, मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; पहली ही गेंद पर आउट हुए शुभम अरोड़ा

18 Oct 2026

सिरमौर में 250 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, योग और पारंपरिक खेलों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

18 Oct 2026

सिरमौर में तुला संक्रांति पर दीपों से जगमगाई रेणुका झील, महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

18 Oct 2026

यूपी में अब कैसा रहेगा मौसम? दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंड

18 Oct 2026
विज्ञापन

राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं की चेतावनी, 23-24 अक्टूबर को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

18 Oct 2026

अयोध्या: मां कामाख्या धाम में महागौरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

18 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ: घरों और मंदिरों में दुर्गा अष्टमी का आयोजन, कन्या पूजन की होगी शुरुआत

18 Oct 2026

औरैया: लुखरिया गढ़वाना गांव में मामूली विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे

18 Oct 2026

रामायण का अनोखा रहस्य: एमपी के इस मंदिर में होती है रावण की कुलदेवी की पूजा, मेघनाद से जुड़ी है मान्यता

18 Oct 2026

बलरामपुर: मंदिर में पूजा कर रहे लोगों ने बताया कैसे हुआ हादसा, पुलिस ने भी दी जानकारी

18 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

18 Oct 2026

उज्जैन: भांग से श्रृंगार, चांदी का मुकुट और मुंड माला... भस्म आरती में बाबा महाकाल ने दिए दिव्य दर्शन

18 Oct 2026

प्रो. अवधेश सिंह बोले- शिक्षकों को कुत्ते-गाय गिनने के काम से मुक्त कराने का करूंगा प्रयास, VIDEO

18 Oct 2026

नवरात्रि उत्सव अभियान: महिला सुरक्षा के लिए वाराणसी में निकली नाइट स्कूटी रैली

18 Oct 2026

देहरादून-- अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम तैयार, ये विद्यार्थी होंगे शामिल

18 Oct 2026

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए टीमें गठित

18 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

18 Oct 2026

VIDEO: बीएचयू अस्पताल की आयुर्वेद ओपीडी में घुसा कोबरा, फन उठाते ही मरीजों में मची भगदड़

17 Oct 2026

VIDEO: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने दो विकेट से जीता लीग का पहला मैच

17 Oct 2026

अंधेरे में मौत से जंग! मवेशियों को पहनाए रिफ्लेक्टर बेल्ट, 50 पशुओं की चमकेगी पहचान

17 Oct 2026

बरेली में दो पक्षों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, ट्यूशन से बच्चों को लाने जा रहे थे सज्जाद

17 Oct 2026

रुद्रप्रयाग: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल

17 Oct 2026

Meerut: देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वालों को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया सम्मानित

17 Oct 2026

Meerut: सीता को बचाने के लिए रावण से भिड़े जटायु, युद्ध में हुए घायल

17 Oct 2026

Meerut: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

17 Oct 2026

Meerut: सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दुर्गाष्टमी और विजयदशमी

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में सीता हरण के बाद रावण ने श्रीराम के सामने रखी शर्त

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के साथ मनोरंजन का भी संगम

17 Oct 2026

Meerut: जटायु ने माता सीता को रावण से बचाने का किया प्रयास, हुआ घायल

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed