{"_id":"69d8de0ed3fe191d8504c0e9","slug":"video-kushinagar-district-now-has-a-total-of-2321-lakh-voters-131-lakh-new-voters-enrolled-dm-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर जिले में अब कुल 23.21 लाख मतदाता, 1.31 लाख नए मतदाता बने: DM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर जिले में अब कुल 23.21 लाख मतदाता, 1.31 लाख नए मतदाता बने: DM
कुशीनगर जिले में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को जिले की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभाओं की बूथवार मतदाता सूची की एक-एक प्रति सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराई गई। बताया कि जनपद में पुनरीक्षण के दौरान मतदाता संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 27 दिसंबर को 26,95,030 मतदाता थे। 6 जनवरी के प्रकाशन के समय कुल 21,92,390 मतदाता दर्ज हुए, जिनमें 11,99,539 पुरुष, 9,92,759 महिला एवं 92 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। 10 अप्रैल को कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 23,21,867 हो गई है, जिसमें 12,65,877 पुरुष, 10,55,903 महिला एवं 87 अन्य श्रेणी के मतदाता सम्मिलित हैं। आलेख्य प्रकाशन के बाद फार्म-6 के माध्यम से 1,31,702 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि फार्म-7 के माध्यम से 2,225 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।