{"_id":"6a53735f2f33a732e20e82ac","slug":"video-make-kushinagar-airport-operational-or-else-return-the-farmers-land-former-mla-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करें, नहीं तो किसानों की जमीन लौटाएं: पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करें, नहीं तो किसानों की जमीन लौटाएं: पूर्व विधायक
यदि सरकार एयरपोर्ट का संचालन कराने में सक्षम नहीं है, तो अधिग्रहित किसानों की जमीन वापस करे। सरकार के दावे के बावूजद अभी तक न प्लेन उड़ी, न ट्रेन चली और नही बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल चली। यह सरकार केवल वादा करती है। ये बातें पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वे रविवार को कसया पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेकुआटार की जनसभा में एयरक्राफ्ट की कमी और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू न होने की बात कही, जबकि गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।