{"_id":"69f0a6ded82f213cd20cfda7","slug":"video-brainobrain-students-deliver-outstanding-performance-in-national-competition-in-lakhimpur-kheri-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ब्रेनोब्रेन के बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ब्रेनोब्रेन के बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, डीएम ने किया सम्मानित
Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:53 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने ब्रेनोब्रेन लखीमपुर खीरी के मेधावी बच्चों को उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। यह पल बच्चों और सेंटर के लिए गौरवपूर्ण रहा। हाल ही में दिल्ली में आयोजित ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पंजाबी कॉलोनी सेंटर के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 4 बच्चों ने चैंपियन ट्रॉफी, 10 ने गोल्ड मेडल और 7 ने सिल्वर मेडल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चैंपियन ट्रॉफी विजेताओं में अदिति माथुर, अनाया फातिमा, दिवित गोठेरवाल और तुषित यादव शामिल रहे। गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। सेंटर हेड सुप्रीत कौर ने बताया कि ब्रेनोब्रेन कोर्स बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। संचालक मंदीप सिंह ने सफलता का श्रेय बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।