{"_id":"68bfe6fc5d98cd3e760245c3","slug":"video-erosion-disaster-in-gram-panchayat-no-12-five-more-houses-swept-away-by-the-sharada-river-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: ग्रंट नंबर 12 गांव में कटान का कहर, पांच और मकान शारदा नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: ग्रंट नंबर 12 गांव में कटान का कहर, पांच और मकान शारदा नदी में समाए
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कटान के कहर से ग्रंट नंबर 12 गांव के हालात और बदतर होते जा रहे हैं। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक गांव के पांच मकान नदी में समा गए। कटान के कहर से ग्रामीणों की जिंदगीभर की जमा-पूंजी शारदा में बह गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दो मंदिर और 59 मकान नदी में समा चुके हैं। उनकी सैकड़ों बीघा जमीन भी नदी लील गई है। तहसीलदार मुकेश वर्मा ने बताया कि गांव वग्रंट नंबर 12 में अब तक करीब 12000 लंच पैकेट के साथ साथ 800 राहत किट वितरित करवा चुके हैं। वहीं राजस्व टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल श्याम नन्दन मिश्रा गांव में ही कैंप किए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भूख से लड़ने के लिए राहत पैकेट ठीक हैं, लेकिन जिंदगी बसाने के लिए जमीन और पक्का आवास चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।