{"_id":"66a361b17a7f119fc50cdc4e","slug":"video-napal-sama-sa-sata-bsaha-ka-vayaparaya-na-btha-rakha-bjara-esaesab-parabhara-para-lgaya-vasal-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेपाल सीमा से सटे बसही के व्यापरियों ने बंद रखा बाजार, एसएसबी प्रभारी पर लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेपाल सीमा से सटे बसही के व्यापरियों ने बंद रखा बाजार, एसएसबी प्रभारी पर लगाया वसूली का आरोप
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा की बसही बाजार के व्यापरियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बसही पोस्ट के एसएसबी प्रभारी पर वसूली का आरोप लगाया और नारेबाजी की। व्यापरियों ने हाथ में ली तख्ती पर भी एसएसबी प्रभारी का नाम लिखा। हालांकि एसएसबी प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया।
भारत- नेपाल सीमा की बसही बाजार में करीब 100 दुकानें हैं। काफी संख्या में नेपाली नागरिक इस बाजार से दैनिक जरूरत का सामान खरीदते हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अंकुश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंशुमान, गोलू आदि व्यापरियों ने बाजार बंद कर दी और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि एसएसबी प्रभारी गोपाल लाल खटीक दुकानदारों को बेवजह परेशान करते हैं। रुपयों की मांग की जाती है। वसूली का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे व्यापरियों ने 11 बजे तक दुकानें बंद रखी। मामले में एसएसबी प्रभारी गोपाल लाल खटीक ने बताया कि व्यापरियों का आरोप निराधार है। किसी तरह की कोई मांग नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।