{"_id":"69b4e977648f1308350a98b3","slug":"video-a-grand-procession-of-tirthchakravarti-muni-sudhasagar-sangha-was-taken-out-in-lalitpur-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की निकली भव्य शोभायात्रा
जैन संत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ प्रवेश हुआ।
ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का महौल है स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर को तोरणद्वार और वैनर पोस्टरों से सुसज्जित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे मुनि सुधासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ ज्ञानोदय तीर्थ से विहार करते हुए नेहरूमहाविद्यालय मार्ग पहुंचें जहां मुनिसंघ की भव्य अगुवाई दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज ने किया। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से मवेशीवाजार, आजादचौक, घंटाघरचौक, से तुवन चौराहा होते हुए वर्णीकालेज चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। रास्ते में जगह जगह मुनि श्री की आरती उतारी गई। महिला मंडल भक्तिगीतों पर भावविभोर नजर आई। इस दौरान जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी सहित श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन सीए नरेन्द्र जैन छोटै पहलवान, अरविन्द जैन, धन्यकुमार जैन एड, संजय रसिया, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान सहित अनेकों प्रमुख लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।