{"_id":"675d54a520d51cc2b0064f72","slug":"video-bhakaya-parathhana-ka-jalthhayakashha-para-janalva-hamal-raparata-tharaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाकियू प्रधान के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाकियू प्रधान के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी के घिरोर में भाकियू प्रधान के जिलाध्यक्ष पर गांव के युवक द्वारा जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके संबंध में थाना पर धारा 109 (1) 352 में मुकदमा दर्ज पुलिस द्वारा कर लिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार न करने पर अपर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है।
थाना क्षेत्र के लोहब लखेड़ा निवासी भारतीय किसान यूनियन प्रधान का जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने अपर मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के दीपू द्वारा 28 नवंबर को फायर किया गया था। गांव में रहकर दूध का काम करता हूं। इसके संबंध में थाना पर मुकदमा तो दर्ज कर दिया गया लेकिन दीपू गुंडा प्रकृति का व्यक्ति है आए दिन वह शराब पीकर नशे में गांव में फायरिंग बाजी करता है और मुकदमे में समझौता के लिए दवा बन रहा है जिससे जान माल का भी खतरा बना हुआ है वहीं दीपू जिला पंचायत राज विभाग में स्वीपर के पद पर ब्लॉक घिरोर में तैनात है मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की है जिससे पुलिस उसे लाभ पहुंचा रही है वहीं पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार कराए जाने की मांग अपर आयुक्त शिकायती पत्र देते हुए मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।