{"_id":"65f598d35b5f6aea3e08ecad","slug":"video-sasatha-dapal-yathava-bl-eka-thasha-eka-canava-janata-ka-satha-chhalva-lga-ka-mana-ma-dal-ja-raha-vahama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद डिंपल यादव बोलीं- एक देश-एक चुनाव जनता के साथ छलावा, लोगों के मन में डाला जा रहा वहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद डिंपल यादव बोलीं- एक देश-एक चुनाव जनता के साथ छलावा, लोगों के मन में डाला जा रहा वहम
यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी को केवल उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही प्रत्याशी उतारने की याद आती है। उन्हें 24 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच रहना चाहिए।
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पीओके में रहने वाले हिंदू और मुस्लिमों को अपना बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दों से भटकाने के लिए ये सब हो रहा है। लोगों के मन में वहम डाला जा रहा है।
वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी उन्होंने कहा कि सपा उसी सूची में कहीं भी नजर नहीं आई। इससे ये साबित हो गया कि सपा ने केवल विकास की राजनीति की है।
चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने पर सांसद ने कहा कि एक देश एक चुनाव जनता के साथ छलावा है। भाजपा ने एक देश एक कर की बात कहते हुए जीएसटी लागू किया था, लेकिन इसके बाद भी ऐसा नहीं हो सका। वहीं छुट्टा गोवंश की समस्या भी उन्होंने याद दिलाई। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर भी सांसद ने सवाल खड़े किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।