{"_id":"6a748d527562e6f8be05db4e","slug":"video-sisters-do-not-even-visit-for-raksha-bandhan-due-to-rain-and-filth-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में सड़क पर जलभराव और गंदगी, रक्षाबंधन पर बहनें भी नहीं आतीं; लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में सड़क पर जलभराव और गंदगी, रक्षाबंधन पर बहनें भी नहीं आतीं; लोगों का दर्द
मैनपुरी में एक इलाका ऐसा भी है जहां जन सुविधाओं की कमी की वजह से बहन अपने भाई को रक्षाबंधन मनाने के लिए नहीं आती है। नगर पालिका की अनदेखी की वजह से नगला कीरत के लोगों को कुछ ऐसा ही झेलना पड़ रहा है। यहां के करीब 100 से 150 लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जो उनका मुख्य मार्ग है वहां पर हर बरसात में जलभराव रहता है। जिसकी वजह से बच्चों से बड़े बुजुर्ग तक यहां से निकल नहीं पाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। यहां की महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, लेकिन हमारे भाई बहन यह कहकर यहां पर नहीं आते की तुम्हारे यहां आने पर गंदगी और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।