{"_id":"69f06dc31a4dc87f26015505","slug":"video-tragic-road-accident-in-mainpuri-pickup-collision-kills-siblings-and-brother-in-law-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा...पिकअप की टक्कर से भाई-बहन और जीजा की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा...पिकअप की टक्कर से भाई-बहन और जीजा की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम
मैनपुरी । थाना कोतवाली क्षेत्र में पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन भाई और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला ककरऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह 50 पुत्र रामचरण अपनी पत्नी बेबी और जनपद मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी साले संजय सिंह 40 के साथ गांव ताबेपुर मैनपुरी जा रहे थे। तीनों को गांव ताबेपुर में बेबी के ताऊ सादौ सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार थाना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गणेश साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।