{"_id":"6a676438fdf308fac305bb04","slug":"video-crowds-of-devotees-throng-mathura-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मथुरा में सावन और धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए हैं। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाकर यात्रियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सुचारु आवागमन और बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, ताकि अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को स्टेशन परिसर में बने होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है। वहां से आवश्यकता अनुसार उन्हें चरणबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशन पर लगे स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे भीड़ के दबाव और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं, स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक स्टेशन पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और अन्य सुविधाओं की जानकारी देने के साथ उनकी हरसंभव सहायता कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन लगातार भीड़ की निगरानी कर स्थिति के अनुसार व्यवस्थाओं में आवश्यक बदलाव भी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।