{"_id":"6a046f0a9aa8989c820019c0","slug":"video-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-arrives-in-mathura-says-no-shortage-of-oil-and-gas-in-country-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य, बोले- देश में तेल और गैस की नहीं कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य, बोले- देश में तेल और गैस की नहीं कमी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायतों ने डिप्टी सीएम को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद गौ ग्राम परखम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी समय में यह केंद्र केवल उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे भारत का महत्वपूर्ण अनुसंधान केंद्र बनेगा। उन्होंने प्रकल्प को और आगे बढ़ाने के लिए समाजसेवियों से आगे आने की अपील की। गौ ग्राम परखम पहुंचे उपमुख्यमंत्री और महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने रिमोट दबाकर समिति के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा कि मथुरा आने पर एकादशी के अवसर पर बांके बिहारी के दर्शन करना परम सौभाग्य है। बिहारीजी की कृपा से भी प्रकल्प और आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि हमने यह नारा सदा लगाया है कि गाय नहीं कटने देंगे, देश नहीं बटने देंगे। अब गौ माता के गले पर खंजर नहीं चल सकता, लेकिन गौ माता का पालन भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर घर में पहली रोटी गाय की बनती थी, लेकिन अब किसान गाय से फायदा है तभी तक पालते हैं और फायदा ना होने पर उसे छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए गाय हमेशा उपयोगी है। इसी प्रकार का केन्द्र काफी समय पूर्व प्रयागराज के घूसी में बनाया गया था। लेकिन समय की कठिनाइयों के कारण अब वह सूक्ष्म रुप में चल रहा है। मगर आज यह केन्द्र देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि घूसी में जो कार्य पूरा नहीं हो पाया वह अब यहां होगा। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के नाम पर यहां बना हुआ परिसर उनको सच्ची श्रृद्धांजली है। उन्होंने राम जन्म भूमि के आंदोलन में महत्पूर्ण भूमिकी निभाई। गौमाता के दूध, गौमूत्र, गोबर की उपयोगिता पर यहां जो शोध अनुसंधान चल रहा है। वह प्रशंसनीय है। डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री की अपील पर कहा कि देश में तेल, गैस, पैसा सबकुछ है, मगर इस संकट के समय में हम अपना क्या योगदान दे सकते हैं, ये हमें सोचना चाहिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि इस प्रकल्प के लिए जो भी सहयोग मुझसे होगा वो मैं करूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।