{"_id":"6a6b4edfc5e3249cfa02ac41","slug":"video-dwarkadhish-seated-on-golden-and-silver-swings-in-mathura-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज, दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज, दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
मथुरा के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सावन मास के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को हिंडोला उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। दर्शन के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति की सरिता बहती रही। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि परंपरा के अनुसार सावन मास के प्रथम दिन ठाकुर जी को प्राचीन स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया। उन्होंने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने की भावना से सर्वप्रथम स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान कराया जाता है। इसके बाद पूरे सावन मास में प्रतिदिन विभिन्न आकर्षक हिंडोलों में ठाकुर जी भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सायं 5.10 बजे से 5.40 बजे तक ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज फिरोजी हिंडोले में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सावन मास के हिंडोला दर्शन का पुष्टिमार्गीय परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।