Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Inspector Jagdish Prasad lost his life while saving people at Surajkund fair, his last rites were performed with state honors in Mathura
{"_id":"6988554a41a38898e307842e","slug":"video-inspector-jagdish-prasad-lost-his-life-while-saving-people-at-surajkund-fair-his-last-rites-were-performed-with-state-honors-in-mathura-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला हादसा: मथुरा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ जांबाज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का अंतिम संस्कार, लोगों को बचाते हुए गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला हादसा: मथुरा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ जांबाज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का अंतिम संस्कार, लोगों को बचाते हुए गई थी जान
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की दर्दनाक घटना में लोगों को बचाते हुए जान गंवाने वाले मथुरा निवासी जांबाज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डेंगरा पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक सके और माहौल गमगीन हो गया। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और पुलिस कप्तान की मौजूदगी में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस टीम द्वारा उन्हें सलामी दी गई और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यमुना किनारे पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र गौरव ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश प्रसाद बेहद साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।