{"_id":"69c8d19006b381636c0d5220","slug":"video-moving-bus-caught-fire-on-the-yamuna-expressway-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, दहशत में आए यात्री; बाल-बाल बची 38 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, दहशत में आए यात्री; बाल-बाल बची 38 लोगों की जान
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में बस कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई।पुलिस के अनुसार बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना दी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 38 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।