{"_id":"699ace02a2400732ba087c2e","slug":"video-operation-against-cyber-criminals-launched-in-mathura-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह चार गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, 50 से अधिक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह चार गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, 50 से अधिक पकड़े
मथुरा के गोवर्धन में बड़ी करवाई के बाद अब शेरगढ़ पुलिस ने अपने क्षेत्र के चार गांव में तड़के साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। गांवों की घेराबंदी कर दबिश देकर करीब 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ मौके से भागने में सफल रहे। दो दर्जन पुलिस की गाड़ियां जैसी ही गांव में पहुंची तो ग्रामीण दशहत में आ गए। रविवार तड़के सुबह जब ग्रामीण सो रहे थे, पुलिस की करीब दो दर्जन गाड़ियां एक साथ गांव बाबूगढ़, जंघावली और विषमभरा समेत चार गांवों में पहुंचीं। चारों गांव हूटरों की आवाज से गूंजने लगे। पुलिस ने घेराबंदी और दबिश देकर 50 से अधिक ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा, जिन पर साइबर ठगी में संलिप्त होने का संदेह था। यह माना जा रहा है कि ये लोग विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी, जैसे कि फिशिंग, ऑनलाइन जालसाजी और अन्य डिजिटल अपराधों में शामिल हैं। हालांकि, कुछ संदिग्धों को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई और वे भागने में कामयाब रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।